बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए 19 को होगी बैठक – A Meeting Will Be Held On 19th To Resolve The Problems Of Ex-servicemen

November 18, 2026


कन्नौज। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 19 नवंबर को जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक आयोजित होगी। यह बैठक दोपहर तीन बजे कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में होगी। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री इसकी अध्यक्षता करेंगे। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रोहित भटारा ने यह जानकारी दी। बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की शिकायतों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिन पूर्व सैनिकों अथवा उनके आश्रितों को कोई शिकायत है, वे 18 नवंबर तक प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं। जरूरी अभिलेख जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में देने होंगे। समिति के सदस्यों और पूर्व सैनिकों से बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की गई है, जिससे उनका नियमानुसार निस्तारण हो सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X