रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:जरा इतना बता कन्हैया तेरा रंग काला क्यों’… पर झूमे – They Swayed To The Lines, “tell Me, Kanhaiya, Why Is Your Complexion Dark?”
करनाल

Karnal News:जरा इतना बता कन्हैया तेरा रंग काला क्यों’… पर झूमे – They Swayed To The Lines, “tell Me, Kanhaiya, Why Is Your Complexion Dark?”

November 26, 2026

करनाल। सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउंड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु भक्ति और उल्लास में डूब गए। कथा के दौरान भजन, जयकारों और बधाइयों से पंडाल कृष्णमय हो उठा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित कथा में आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई।

हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन सतीश गुप्ता की ओर से आयोजित हो रही कथा से पहले भजन गायक रविश मिश्रा ने भजनों से भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने ‘जरा इतना बता कन्हैया तेरा रंग काला क्यों’, ‘मैं कमली श्याम की कमली’ और ‘मेरी आरजू है दिल की, तुम सामने खड़े हो’ जैसे भजन प्रस्तुत किए। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

भागवत जीवन को सही राह दिखाने वाला मार्गदर्शक

प्रवचन में आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की सही राह दिखाने वाला आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में धर्म, भक्ति, प्रेम और सदाचार को अपनाना चाहिए। भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण व्यक्ति को जीवन के कष्टों से जूझने की शक्ति देते हैं।

धार्मिक आयोजन संस्कृति और संस्कारों को सहेजते हैं : मोहन लाल

कथा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी पहुंचे। उन्होंने सतीश गुप्ता और उनके परिवार को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भागवत कथा लोगों को मानसिक शांति देने के साथ संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ती है। इससे समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव मजबूत होता है।

इस अवसर पर मेयर रेणु बाला गुप्ता, सांसद मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, राजकुमार सिंगला, पवन कुमार सिंगला, सोहन लाल सिंगला, रतन लाल सिंगला, विनोद कुमार सिंगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।

सेक्टर 12 के हुड्डा मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भजन गाते रविश मिश्रा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X