रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

Kurukshetra News:हरियाणा से 172 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना – A Group Of 172 Pilgrims From Haryana Has Departed For Pakistan

November 22, 2026


कुरुक्षेत्र। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए हरियाणा से 172 श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ।

ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर और अन्य पदाधिकारियों ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जत्थेदार झींडा ने बताया कि श्रद्धालुओं को पाकिस्तान यात्रा के लिए वीजा मिला है। जत्थे ने शुक्रवार को श्री दरबार साहिब, अमृतसर में रात्रि विश्राम किया। 22 नवंबर को अटारी-वाघा सीमा से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। यात्रा के दौरान संगत गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब और गुरुद्वारा पंजा साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में माथा टेकेगी। जत्था 29 नवंबर को भारत लौटेगा। बलविंदर सिंह भिंडर जत्थे की अगुवाई करेंगे।

सुखदेव सिंह ननयोला सहायक प्रभारी होंगे। इस अवसर पर कुलदीप सिंह मुल्तानी, रुपिंदर सिंह पंजोखरा साहिब, बीबी जसबीर सिंह मसाना, हरमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुखदेव सिंह ननयोला, मोहनजीत सिंह पानीपत और सुखजिंदर सिंह मसाना मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X