शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:मां बना रही थी साग, पालक लाने भेजा था बेटा – Mother Was Preparing Greens; She Had Sent Her Son To Fetch Some Spinach
करनाल

Karnal News:मां बना रही थी साग, पालक लाने भेजा था बेटा – Mother Was Preparing Greens; She Had Sent Her Son To Fetch Some Spinach

November 19, 2026


Mother was preparing greens; she had sent her son to fetch some spinach.

जिला नागरिक अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष के बाहर साहिल की मौत के बाद विलाप करते परिजन। अमर उजाला

करनाल। परिजनों के अनुसार, घर में मां साग बना रही थी। सब्जी में पालक कम पड़ गई तो उसने बेटे साहिल को बाजार से पालक लाने के लिए कहा। 15 वर्षीय साहिल अपने चचेरे भाई प्रिंस के साथ बाइक पर निकल पड़ा। परिवार को यही लगा था कि बेटा कुछ ही देर में पालक लेकर लौट आएगा, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। घर में जिस साग के तैयार होने का इंतजार था, वहां कुछ देर बाद बेटे के हादसे में मौत की खबर पहुंच गई।

चुंडीपुर निवासी साहिल तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह पढ़ाई कर रहा था। परिवार के लिए वह सिर्फ बेटा नहीं, बल्कि तीनों बहनों का लाडला भाई भी था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

शुक्रवार को होगा पोस्टमार्टम

हादसे में साहिल की मौत के बाद परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X