रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:831 पदों के लिए 16,424 अभ्यर्थियों का इम्तिहान, पहले दिन तीन हजार ने लगाई दौड़ – Examination For 831 Posts Sees 16,424 Candidates; 3,000 Participate In The Physical Test On The First Day
करनाल

Karnal News:831 पदों के लिए 16,424 अभ्यर्थियों का इम्तिहान, पहले दिन तीन हजार ने लगाई दौड़ – Examination For 831 Posts Sees 16,424 Candidates; 3,000 Participate In The Physical Test On The First Day

November 24, 2026

करनाल। वन विभाग में नौकरी पाने के लिए सोमवार को युवाओं ने करनाल की आउटर रिंग रोड पर दमखम दिखाया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और डिप्टी रेंजर के 831 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार से शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएसटी) शुरू कराई गई। पहले दिन करीब तीन हजार अभ्यर्थियों ने निर्धारित ट्रैक पर दौड़ लगाई।

इन पदों के लिए शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) पास कर चुके कुल 16,424 अभ्यर्थियों को पीएसटी में शामिल होना है। इनमें 12,404 पुरुष और 4,020 महिला अभ्यर्थी हैं। पुरुषों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिलाओं को 14 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभ्यर्थियों के पैरों के पास ट्रैकिंग चिप लगाई जा रही है, जिससे उनकी दौड़ की गतिविधियों, यू-टर्न लेने और निर्धारित दूरी पूरी करने का समय रिकॉर्ड हो रहा है। ट्रैक के फिनिशिंग पॉइंट पर लगी एलईडी स्क्रीन पर अभ्यर्थियों का समय भी प्रदर्शित किया जा रहा है। दौड़ के लिए 12.5 किलोमीटर का निर्धारित ट्रैक बनाया गया है। अभ्यर्थियों को इस पर एक चक्कर पूरा करने के बाद यू-टर्न लेकर निर्धारित कुल दूरी पूरी करनी होती है।

दादुपुर खुर्द के पास आउटर रिंग रोड पर बनाया ट्रैक

पीएसटी का आयोजन एनएच-44 के साथ गांव दादुपुर खुर्द के पास विवान होटल के नजदीक आउटर रिंग रोड (ईस्टर्न बाईपास) पर किया जा रहा है। परीक्षा प्रतिदिन सुबह सात, नौ और 11 बजे तीन बैच में आयोजित होगी। आयोग के अनुसार, 30 नवंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में पीएमटी पास अभ्यर्थियों को उनकी निर्धारित तिथि और बैच के अनुसार बुलाया गया है। पुरुष अभ्यर्थियों की दौड़ 27 नवंबर तक होगी जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 29 और 30 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई हैं। डिप्टी रेंजर पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा 23 से 26 नवंबर तक होगी।

बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद प्रवेश, रोडवेज में मुफ्त सफर

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के भूपिंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा स्थल पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का आधार आधारित पहचान और बायोमीट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें बिब नंबर और ट्रैकिंग चिप दी जा रही है। अभ्यर्थियों के लिए प्रतीक्षा स्थल, सामान जमा कराने के लिए निशुल्क काउंटर और पेयजल की व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम और एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। हरियाणा रोडवेज की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर अभ्यर्थी निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। करनाल बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से परीक्षा स्थल तक पहुंचने के लिए भी परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 रिंग रोड पर डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर एवं फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X