Ambala News:गर्ल्स स्कूल में लगाई सेनिटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन – Sanitary Napkin Disposal Machine Installed In Girls School
अंबाला। रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया की ओर से रोटरी डिस्ट्रक्टि के चेतना प्रोजेक्ट के अंतर्गत तोपखाना बाजार स्थित एसडी गर्ल्स स्कूल में सेनिटरी नैपकिन डिस्पोजल मशीन स्थापित की है। इस पहल के तहत क्लब द्वारा अंबाला के तीन अलग-अलग स्कूलों में कुल तीन ऐसी मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों के लगने से छात्राओं को स्कूल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और सेनिटरी नैपकिन के सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल निस्तारण में बड़ी सुविधा मिलेगी। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्राओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़े इस महत्वपूर्ण कदम के लिए रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। संवाद
