रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:एक माह बाद भी निर्वाचित सभासद का नहीं हुआ शपथ ग्रहण, सौंपा ज्ञापन – Even After A Month, The Elected Councilor Has Yet To Take The Oath Of Office; A Memorandum Has Been Submitted

November 27, 2026


सेवरही नगर पंचायत में उप चुनाव में निर्वाचित हुई हैं सभासद अंजली देवी

तमकुहीराज। सेवरही नगर पंचायत के वार्ड संख्या-17 जवाहर नगर से उपचुनाव में निर्वाचित सभासद अंजली देवी का अब तक शपथ ग्रहण नहीं हुआ है। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी शपथ ग्रहण नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को लोगों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार न्यायिक को सौंपकर जल्द शपथ ग्रहण कराने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि निर्वाचित सभासद के शपथ ग्रहण नहीं करने से वार्ड के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सेवरही नगर पंचायत के वार्ड संख्या-17 जवाहर नगर की पूर्व सभासद शोभा देवी का छह मई 2026 को निधन हो गया था। इसके बाद सभासद का पद रिक्त हो गया था। चुनाव आयोग के निर्देश पर इस पद के लिए उपचुनाव कराया गया।

15 अक्तूबर 2026 को हुई मतगणना में अंजली देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया था। इसके बावजूद अब तक उनका शपथ ग्रहण नहीं कराया गया है। अंबेडकर नगर के सभासद पप्पू जायसवाल ने इस मामले को उठाया है। निर्वाचित सभासद अंजली देवी के पति राजकुमार मद्धेशिया भी शपथ ग्रहण कराने की मांग कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को पप्पू जायसवाल और राजकुमार मद्धेशिया सहित अन्य लोगों ने तहसीलदार न्यायिक गोपाल जी को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार न्यायिक गोपाल जी ने बताया कि लोग मांग पत्र लेकर आए थे। इसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X