रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कौशांबी

Kaushambi News:तीन दिन बाद भी नहीं भूले हादसे का मंजर, सहमे हैं घायल बच्चे – Even After Three Days, The Scene Of The Accident Has Not Been Forgotten, The Injured Children Are Scared

November 27, 2026


कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे के तीन दिन बाद भी घायल बच्चे हादसे का खौफनाक नहीं भूल पाए हैं। बच्चे घटना से इस कदर सहमे है कि कुछ भी पूछने पर आवाज उनके गले में अटक जाती है।

हादसे में कौशाम्बी के चार बच्चों की मौत हुई थी और 30 छात्र-छात्राएं घायल हुए थे। कौशाम्बी के अफजलपुरवारी स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बस सवार घायल छात्र-छात्राओं ने दिलासा देने पर बृहस्पतिवार को उन्होंने आपबीती बताई।

अफजलपुरवारी के वाले का पूरा निवासी सातवीं के छात्र पीयूष पुत्र ओमचंद्र प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे में उनका दाहिना पैर टूट गया है। उन्होंने बताया कि बस की पिछली सीट पर बैठकर वह साथियों के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी बीच कुछ बच्चों ने शौच के लिए बस रुकवाई। चार-पांच बच्चे नीचे उतर गए। प्रिंसिपल सलमान और स्कूल स्टाफ बस के आगे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी पीछे से अचानक जोरदार टक्कर हुई। झटके से पीछे बैठे बच्चे आगे की ओर गिरे और बस में चीख-पुकार मच गई। उनके पैर और आंख में चोट आई। फिलहाल उनकी हालत ठीक है और इलाज चल रहा है।

वहीं, पइंसा निवासी सातवीं की छात्रा जारा ने बताया कि वह बस की बीच वाली सीट पर बैठी थीं। टक्कर के बाद वह आगे की ओर गिर पड़ीं। उनके दाहिने हाथ में चोट आई।

उधर, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों बच्चों के परिवारों में तीसरे दिन भी रिश्तेदारों, परिचितों और जन प्रतिनिधियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। क्षेत्र में हादसे की ही चर्चा है। घायल बच्चों के परिजन भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X