रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:दस मिनट तक अंधेरा, ब्लैक औउट मॉकड्रिल में परखी तैयारियां – Ten Minutes Of Darkness: Preparations Tested During A Blackout Mock Drill
कौशांबी

Kaushambi News:दस मिनट तक अंधेरा, ब्लैक औउट मॉकड्रिल में परखी तैयारियां – Ten Minutes Of Darkness: Preparations Tested During A Blackout Mock Drill

November 23, 2026


Ten minutes of darkness: preparations tested during a blackout mock drill

ब्लैक आउट मॉकड्रिल के दौरान अभ्यास करते सुरक्षा कर्मी। स्रोत: प्रशासन

शासन के निर्देश पर रविवार को पुलिस लाइन कौशाम्बी में नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत ब्लैक आउट मॉकड्रिल के दौरान दस मिनट तक अंधेरा छाया रहा। शाम छह बजे से 6:10 बजे तक चले अभ्यास में आसपास के औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, चौराहों, सड़कों और आवासीय भवनों की सभी प्रकार की लाइट बंद रखी गईं। इस दौरान निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन कराया गया।

मॉकड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन की तैयारियों को परखना रहा। अभ्यास के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी समन्वय के साथ नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने का अभ्यास किया। साथ ही आपातकालीन स्थिति में दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया।

मॉकड्रिल में प्रभारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड शैलेन्द्र नारायण पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेज प्रकाश वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हिमांशु द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X