रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:राज्य आंदोलन को धार देने में दिवाकर भट्ट की रही अहम भूमिका – Diwakar Bhatt Played A Key Role In Giving Momentum To The Statehood Movement

November 26, 2026


पहली पुण्यतिथि पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की पहली पुण्यतिथि पर बुधवार को पदमपुर सुखरो स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में दिवाकर भट्ट का योगदान अविस्मरणीय है। वर्ष 1994 में पौड़ी में आंदोलन को जन आंदोलन बनाने के साथ ही 1995 के श्रीयंत्र टापू कांड और जनवरी 1996 के खेट पर्वत आंदोलन को उन्होंने नई ऊर्जा दी। 42 आंदोलनकारियों की शहादत के बाद केंद्र सरकार वार्ता के लिए तैयार हुई। साथ ही 2007 में मंत्री बनने के बाद उन्होंने भू-कानून लागू करने, बाहरी लोगों के लिए 250 वर्ग मीटर भूमि खरीद के प्रावधानों में बदलाव, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण और आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण में शिथिलीकरण जैसे महत्वपूर्ण जनहित कार्य किए। महानगर अध्यक्ष भारत मोहन काला की अध्यक्षता में हुई इस सभा में महेंद्र सिंह रावत, भगवती प्रसाद कंडवाल, जगमोहन सिंह बिष्ट, कुलदीप रावत, मुकेश कुमार बड़थ्वाल, देवेंद्र सिंह रावत, नरेश धस्माना, विनोद अग्रवाल, दीपा बिष्ट, कल्पना जोशी, रेखा रावत और मीना डबराल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X