रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:शादी समारोह में नशे में धुत लोगों ने पिता-पुत्र सहित तीन को पीटा, प्राथमिकी – Three People, Including A Father And Son, Beaten By Inebriated Individuals At A Wedding Ceremony; Fir Registered

November 25, 2026


विशुनपुरा के अहिरौली गांव में शादी समारोह में खाने के दौरान हुई मारपीट, नौ नामजद पर प्राथमिकी दर्ज

गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शादी समारोह के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। कमलेश प्रसाद ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें, उनके बेटे व भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ बलवा और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 22 नवंबर को वह अहिरौली गांव में रामकिशन की बेटी की शादी का निमंत्रण लेकर आयोजित भोज में शामिल होने गए थे। खाने के दौरान हरेन्द्र के पुत्र गौरी, सतीश और अनीष, जयमंगल, धनी, दिलीप, लक्ष्मण और ओपी समेत अन्य लोगों ने कथित तौर पर नशे में पूर्व नियोजित तरीके से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे अभिषेक और भतीजे रिंकी को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल थे, जिन्हें वह पहचान नहीं सके। थानाध्यक्ष शनि कुमार जवाला ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X