शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:शिवहार में शुरू हुई पेयजल योजना, नलों में पहुंचा पानी – Drinking Water Scheme Started In Shivhar, Water Reached The Taps

November 14, 2026


महोबा। तहसील चरखारी के शिवहार गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति का संचालन शुरू कर दिया गया है। गांव में 181 घरों में नल कनेक्शन किए गए। नलों में पानी आने से ग्रामीणों को पेयजल समस्या से राहत मिली है।

योजना के क्रियांवयन के पहले ग्रामीण पेयजल के लिए कुआं, तालाब व हैंडपंप पर आश्रित थे। योजना के तहत गांव में 2,330 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। पाइपलाइन बिछाने के दौरान प्रभावित 1,833 मीटर सड़क का दुरुस्त कराया गया। साथ ही पानी की गुणवत्ता की जांच की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण रामप्रकाश ने बताया कि उनके घर में सुबह व शाम को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति होती है। राजू सिंह ने बताया कि पहले पानी की व्यवस्था के लिए दूर जाना पड़ता था। अब घर पर ही पानी उपलब्ध होने से समय और श्रम दोनों बच रहा है। उधर, जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता रवि प्रताप सिंह का कहना है कि जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने, पानी की गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने व योजना के सुचारू रूप से संचालन करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X