Lalitpur News:खदान में मिला गले में पत्थर बंधा अज्ञात व्यक्ति का शव – Body Of An Unidentified Person Found In A Mine With A Stone Tied Around The Neck
ललितपुर। ग्राम गौना क्षेत्र में शनिवार शाम एक मिट्टी की खदान में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव पानी में उतराता हुआ था और उसके गले में तौलिया से करीब पांच-छह किलोग्राम वजन का पत्थर बंधा था। नाराहट पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान के प्रयास शुरू किए।
ग्रामीणों ने हाईवे-44 के पास स्थित शराब दुकान के पीछे की खदान में शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना नाराहट पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नाराहट सुबोध सिंह और अमझराघाटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शव करीब दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं सका।
शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फील्ड यूनिट ने आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं।-अजय कुमार, सीओ सदर
