यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग का दूसरा प्रोजेक्ट होगा। फिल्म का एलान कलाकारों ने एक पोस्ट शेयर कर दिया है। जानिए फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी।
हर्षवर्धन राणे ने किया नई फिल्म का एलान
मेकर्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस नई फिल्म की जानकारी दी। पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग साथ बैठे अपनी अगली फिल्म को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हर्षवर्धन इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। वहीं, अंशुल गर्ग कहते हैं, ‘चलो करते हैं।’
इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘ब्लॉकबस्टर जोड़ी की वापसी हो रही है। अंशुल गर्ग और हर्षवर्धन राणे एक बार फिर ‘मजनू’ के साथ साथ आ रहे हैं। ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बाद एक और यादगार सफर के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू होगी।’