रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Maharajganj News:जिला अस्पताल परिसर में युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, झुलसी – A Young Woman Set Herself On Fire After Pouring Petrol Over Herself On The District Hospital Premises; She Sustained Burns
महाराजगंज

Maharajganj News:जिला अस्पताल परिसर में युवती ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, झुलसी – A Young Woman Set Herself On Fire After Pouring Petrol Over Herself On The District Hospital Premises; She Sustained Burns

November 24, 2026


A young woman set herself on fire after pouring petrol over herself on the district hospital premises; she sustained burns.

जिला अस्पताल में आग लगा कर नाली में कूदी महिला।स्रोत वीडियो ग्रेव्स

महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने ओपीडी गेट के पास खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरकर वह नाली में कूद गई। अस्पताल में मौजूद मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे बचाया। युवती करीब 50 प्रतिशत झुलस गई है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी क्षेत्र के सड़कहवा निवासी सुनीता (22) मानसिक रूप से अस्वस्थ है और करीब दो वर्षों से जिला अस्पताल के पुराने इमरजेंसी गेट के आसपास रह रही थी। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वह पेट्रोल और माचिस लेकर ओपीडी गेट के पास पहुंची और अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया और लोग उसे बचाने दौड़े। ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।

सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि ट्रामा सेंटर में उपचार के बाद युवती को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। वहीं सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन को सूचित कर दिया गया है और युवती पेट्रोल कहां से लाई, इसकी जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X