शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:खो-खो स्पर्धा में कंपोजिट विद्यालय सियरही प्रथम – Composite School Siyarhi Stood First In The Kho-kho Competition
मऊ

Mau News:खो-खो स्पर्धा में कंपोजिट विद्यालय सियरही प्रथम – Composite School Siyarhi Stood First In The Kho-kho Competition

November 14, 2026


Composite School Siyarhi stood first in the Kho-Kho competition.

सूरजपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्थान पाने वाली छात्राओं को क

कुसुम्हा /सूरजपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से क्षेत्र के सूरजपुर में ब्लॉकस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दोहरीघाट ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।

समग्र प्रदर्शन के आधार पर कंपोजिट विद्यालय सियरही ने पहला स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय नई बाजार दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार मधुबन अशोक कुमार कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, योग, पीटी, दौड़, सरस्वती गीत और स्वागत गीत सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कबड्डी और खो-खो में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्तर के बालक-बालिकाओं ने अपनी टीम भावना और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं योग और पीटी के माध्यम से बच्चों ने शारीरिक दक्षता तथा अनुशासन का परिचय दिया।

समग्र प्रदर्शन के आधार पर कंपोजिट विद्यालय सियरही ने पहला स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय नई बाजार दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय बनकटा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खो-खो में कंपोजिट विद्यालय सियरही और योग प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय नई बाजार ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खंड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट मुकेश कुमार ने कहा कि बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और खेल के प्रति रुचि विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X