शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahoba News:कबड्डी के फाइनल में धमना ने जालौन को हराया – Dhamna Defeated Jalaun In The Kabaddi Final
महोबा

Mahoba News:कबड्डी के फाइनल में धमना ने जालौन को हराया – Dhamna Defeated Jalaun In The Kabaddi Final

November 14, 2026


Dhamna defeated Jalaun in the Kabaddi final.

फोटो 14 एमएएचपी 22 परिचय-खेल मैदान किल्हौआ में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड

पनवाड़ी (महोबा)। ब्लॉक पनवाड़ी के किल्हौआ गांव के खेल मैदान में चल रहे मेला महोत्सव में आयोजित बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में धमना की टीम ने जालौन को 30-23 अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। आयोजन समिति की ओर से विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

कबड्डी प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान धमना व सिमरधा के बीच हुए पहले सेमीफाइनल में धमना ने जीत दर्ज की जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जालौन और महोबा के बीच हुआ। जिसमें जालौन की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला धमना व जालौन की टीम के बीच हुआ। दोनों की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। धमना की टीम ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। अंत में धमना की टीम ने जालौन को 30-23 अंकों से हराकर कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। मुकाबले में रेफरी की भूमिका जितेंद्र मिश्रा ने निभाई जबकि कमेंट्री दिनेश पांचाल ने की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X