शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahendragarh-narnaul News:नरवाना में गलियों में लगा गंदगी का अंबार – Piles Of Garbage In The Streets Of Narwana
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:नरवाना में गलियों में लगा गंदगी का अंबार – Piles Of Garbage In The Streets Of Narwana

November 13, 2026


Piles of garbage in the streets of Narwana

फोटो 4 नरवाना। एलआईसी रोड पर लगे कूड़े के ढेर दिखाते हुए पार्षद आशुतोष शर्मा। स्रोत पार्षद।

नरवाना। शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। नगर परिषद चार साल में भी शहर का कचरा डालने के लिए स्थायी जगह तय नहीं कर पाई है। सफाई व्यवस्था पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर में कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं हो पा रहा। वार्ड पार्षद आशुतोष शर्मा ने नगर परिषद अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की है।

पार्षद ने कहा कि पहले अधिकारी सफाई के टेंडर नहीं होने का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचते थे लेकिन अब डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने और दैनिक सफाई के टेंडर पांच और सात साल के लिए दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले पटियाला रोड पर बिना बाउंड्री और उचित प्रबंध के कूड़ा डाला जाने लगा था।

स्थानीय लोगों और किसानों के विरोध के बाद दबलैन रोड पर कचरा डालना शुरू किया गया। यहां भी ग्रामीणों की ओर से न्यायालय से स्टे लेने की बात सामने आई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X