Mahendragarh-narnaul News:पेश न होने पर उद्घोषित आरोपी गिरफ्तार – Proclaimed Offender Arrested For Failing To Appear In Court
नारनौल। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लगातार पेश न होने वाले उद्घोषित आरोपी प्रदीप निवासी गांव मोहनपुर को थाना अटेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एक मामले में न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। बार-बार बुलाने और उद्घोषणा जारी होने के बावजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद 24 अगस्त 2026 को न्यायालय ने उसे उद्घोषित व्यक्ति घोषित कर दिया था। पुलिस ने 6 नवंबर को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जिला जेल नसीबपुर भेज दिया गया। संवाद
