रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mainpuri News:प्रतिष्ठानों में पूर्ण रखें अग्नि सुरक्षा के मानक – Ensure Full Compliance With Fire Safety Standards In Establishments
मैनपुरी

Mainpuri News:प्रतिष्ठानों में पूर्ण रखें अग्नि सुरक्षा के मानक – Ensure Full Compliance With Fire Safety Standards In Establishments

November 25, 2026


Ensure full compliance with fire safety standards in establishments.

फोटो 23 बैठक में निर्देश देते मुख्य अ​ग्निशमन अ​धिकारी। स्रोत विभाग

मैनपुरी। अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम के लिए दमकल विभाग जागरूकता के प्रयास में जुटा है। बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कार्यालय परिसर में होटल, ढाबा, अस्पताल और विद्यालय के संचालकों के बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठानों में अग्निसुरक्षा के सभी मानक पूर्ण रख जाएं।डीएम आवास जाने वाले मार्ग पर स्थित दमकल विभाग के कार्यालय में बुधवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने बैठक की। कहा कि जिले भर में जो भी ढाबा, होटल आदि संचालित हो रहे हैं, वह लोग सुनिश्चित करें कि वहां आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होने चाहिए। समय पर गैस सिलिंडर चूल्हों आदि की जांच कराएं। बैठक में मौजूद अस्पताल संचालकों से कहा कि भवन में आपातकालीन निकास के साथ ही अग्निशमन यंत्र होने चाहिए। स्कूल संचालकों से कहा कि वह समय समय पर आग से बचाव आदि के बारे में बच्चों व शिक्षकों को जानकारी दें। संचालकों को बच्चों और शिक्षकों को आग से बचाव के तरीके बताने तथा समय-समय पर माॅकड्रिल कराने को कहा गया। अग्नि सुरक्षा के मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी नियम पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X