शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mandi News:7 मील के पास पंजाब मार्का बीयर की 200 पेटियां बरामद – 200 Cases Of ‘punjab Marka’ Beer Seized Near 7 Mile
मंडी

Mandi News:7 मील के पास पंजाब मार्का बीयर की 200 पेटियां बरामद – 200 Cases Of ‘punjab Marka’ Beer Seized Near 7 Mile

November 12, 2026


पंडोह पुलिस ने पंजाब से आ रही बीयर की खेप बुधवार तड़के 3 बजे पकड़ी

महिंद्रा ऑटो को कब्जे में लिया, मौके से भागे वाहन चालक को किया गिरफ्तार

बीयर के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका चालक

संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोह (मंडी)। जिले में शराब की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंडोह पुलिस ने बीयर की 200 पेटियों से लदे महिंद्रा ऑटो को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मौके से भागे वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामद बीयर की सभी पेटियों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ का मार्का लगा हुआ है। प्रारंभिक जांच के अनुसार बीयर की यह खेप बिना किसी वैध परमिट के हिमाचल प्रदेश में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 तारीख की अलसुबह करीब तीन बजे पंडोह पुलिस की टीम 7 मील के पास गश्त और नाकेबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रहे एक महिंद्रा ऑटो को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में बीयर की 200 पेटियां लदी हुई मिलीं।

पुलिस ने जब वाहन चालक से बीयर के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और परमिट मांगे तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। इसी दौरान वह पुलिस कार्रवाई के बीच वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बीयर की पूरी खेप और महिंद्रा ऑटो को कब्जे में लेकर भागे चालक की तलाश शुरू की और बाद में उसे धर दबोचा।

आरोपी की पहचान रोहित नायक पुत्र किशोरी लाल, निवासी गांव भौर, डाकघर कनेड़, तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित बीयर की इतनी बड़ी खेप कहां से लोड की गई थी और इसे हिमाचल प्रदेश में किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X