रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर टैंकर, तमसा के पुल पर बस खराब होने से लगा जाम – Traffic Jam Caused By A Tanker Breaking Down On The Munshipura Overbridge And A Bus Breaking Down On The Tamsa Bridge
मऊ

Mau News:मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर टैंकर, तमसा के पुल पर बस खराब होने से लगा जाम – Traffic Jam Caused By A Tanker Breaking Down On The Munshipura Overbridge And A Bus Breaking Down On The Tamsa Bridge

November 26, 2026


Traffic jam caused by a tanker breaking down on the Munshipura overbridge and a bus breaking down on the Tamsa bridge.

नगर के मुंशीपुरा ​स्थित ओवरब्रिज पर लगा जाम, फंसें वाहन। संवाद

मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के दो मुख्य मार्ग पर बने ओवरब्रिज पर दो घंटे के अंतराल में दो बड़े वाहनों के खराब होने से इन दोनों मार्ग पर लंबा जाम लग गया।इससे करीब एक घंटे तक दोनों जगहों पर जाम लगा रहा, इससे दोनों ओर करीब 500-500 मीटर तक जाम की समस्या बन गई। सबसे पहले मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर बुधवार को सुबह 11.45 बजे एक टैंकर के बीच रास्ते में अचानक खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया।

लोग बाइक से उतरकर पैदल ही गंतव्य की ओर रवाना होने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस, कराया यातायात बहाल जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पहले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकालने का प्रयास किया और टैंकर को हटवाने की व्यवस्था की। काफी मशक्कत के बाद टैंकर को ओवरब्रिज से हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।

वहीं शहर के तमसा नदी पुल और ओवरब्रिज के बीच में एक निजी बस के खराब होने से यहां दोपहर एक बजे जाम लग गया। इससे करीब 30 मिनट भीटी तक और दूसरी ओर बलिया मोड़ तक जाम की समस्या बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बस को हटवाया, जिसके बाद जाम हट सका। इस दौरान करीब आधा घंटा तक जाम की समस्या से वाहन चालक जूझते रहे। इस बाबत प्रभारी कोतवाल सुभाष ने बताया कि दोनों मार्ग पर वाहनों के बीच रास्ते में खराब हो जाने के चलते यह समस्या हुई थी। इन्हें हटाने के बाद जाम खत्म हो गया और यातायात सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया है।

नगर के मुंशीपुरा स्थित ओवरब्रिज पर लगा जाम, फंसें वाहन। संवाद

नगर के मुंशीपुरा स्थित ओवरब्रिज पर लगा जाम, फंसें वाहन। संवाद

नगर के मुंशीपुरा स्थित ओवरब्रिज पर लगा जाम, फंसें वाहन। संवाद

नगर के मुंशीपुरा स्थित ओवरब्रिज पर लगा जाम, फंसें वाहन। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X