Mohali News:डीसी ने खुद ऑनलाइन भरी जनगणना की जानकारी, लोगों से भागीदारी की अपील – Dc Personally Filled In Census Information Online; Appealed To The Public To Participate
30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना, दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। डिप्टी कमिश्नर आदित्य डचालवाल ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना कर लोगों से भी इसमें भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना में दर्ज प्रत्येक परिवार की जानकारी विकास योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है।
डीसी ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक se.census.gov.in पोर्टल पर स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध है। जानकारी भरने के बाद मिलने वाली एसईआईडी सुरक्षित रखें। एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना कर्मचारी घर-घर पहुंचकर विवरण का सत्यापन करेंगे। इस दौरान उन्हें एसईआईडी साझा करनी होगी। उन्होंने लोगों से निर्धारित समय में सही जानकारी दर्ज कर स्व-गणना पूरी करने की अपील की।
