रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:नेशनल स्कूल गेम्स में पंजाब ने लहराया परचम, राजस्थान को हराकर जीता खिताब – Punjab Triumphs At National School Games, Clinches Title By Defeating Rajasthan

November 24, 2026


जम्मू में आयोजित 70वें नेशनल स्कूल गेम्स की क्रिकेट प्रतियोगिता में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। जम्मू में आयोजित 70वें नेशनल स्कूल गेम्स में पंजाब की लड़कियों ने क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को नौ विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। परी शर्मा की नाबाद 67 रन की पारी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। पंजाब की ओर से मलिका और हरमीत कौर ने दो-दो विकेट हासिल किए। भव्या और सहज ने एक-एक विकेट लेकर राजस्थान की रन गति पर अंकुश लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने महज 16 ओवर में एक विकेट खोकर 103 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। परी शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रन की नाबाद पारी खेली। सुखमनलीन ने 20 रन का योगदान दिया।

परी शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना

परी शर्मा को फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला। वहीं, सुखमनलीन को टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बैटर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। टीम के कोच कृष्ण गोपाल मेहता ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने इस जीत को टीम की मेहनत, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X