रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी, पुलिस को दी शिकायत – Scooter Parked Outside The House Stolen; Complaint Filed With The Police

November 24, 2026


कालका। वार्ड नंबर-30 के कुराड़ी मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। स्कूटी मालिक रिषीपाल ने कालका थाना पुलिस को शिकायत देकर वाहन बरामद करने की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह रविवार को रोजाना की तरह स्कूटी लॉक करके घर के बाहर खड़ी कर गए थे। अगले दिन बाहर आकर देखा तो स्कूटी गायब थी। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में तलाश की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X