पंचकूला क्लब फायरिंग मामला:दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क का खुलासा – Two Accused Arrested In Panchkula Club Firing Case

पंचकूला फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
November 16, 2026

पंचकूला फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एचएटीएस) ने पंचकूला क्लब फायरिंग मामले में अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े दो इनामी आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिला स्थित गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ निवासी बलविंद्र सिंह उर्फ छनकु और ढाणी जला लखे के हिठाड़ निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ सोनू के तौर पर हुई है। बलविंद्र सिंह पर 50 हजार रुपये और सुखविंद्र सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और यह पूरा गिरोह अमेरिका में बैठे हैंडलर के संपर्क में था। दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
मामले का खुलासा और जांच
पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक एटीएस कुलदीप सिंह ने बताया कि 13 सितंबर को पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में हुई फायरिंग की घटना की जांच के दौरान एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क का खुलासा हुआ था। मामले की गंभीरता और इसके अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को देखते हुए जांच एटीएस को सौंपी गई थी। एटीएस की टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया सूचनाओं और लगातार किए गए प्रयासों के आधार पर नेटवर्क की विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए यह कार्रवाई की है।
आरोपियों की गिरफ्तारी
एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी लगातार अपनी पहचान और लोकेशन बदल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए एटीएस की विभिन्न टीमों द्वारा पंजाब सहित संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। 13 सितंबर 2026 की अलसुबह पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में हुई फायरिंग की घटना में एक युवती घायल हो गई थी। मामले में थाना सेक्टर-5, पंचकूला में मुकदमा नंबर 133 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ युवक दो अलग-अलग गाड़ियों में क्लब पहुंचे थे। क्लब में विवाद के बाद एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे युवती घायल हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच आगे बढ़ाने पर आरोपियों के आपराधिक संपर्कों, हथियारों की उपलब्धता और वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। तकनीकी जांच में पता चला कि यह मामला केवल क्लब में हुई फायरिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क से जुड़े हुए थे।
November 16, 2026
-डीएनबी स्टाइपेंड बिलों में बदलाव कर सरकारी धनराशि बैंक खातों में ट्रांसफर करने का मामला -पुलिस रिमांड के दौरान रिकवरी और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी पुलिस संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) स्टाइपेंड बिलों में हेराफेरी कर 3.77 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी […]
November 16, 2026
वोट चोरी के मुद्दे पर जनजागरण का आह्वान संवाद न्यूज एजेंसी रायपुररानी। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत रविवार को गांव हंगोला स्थित रविदास मंदिर धर्मशाला में चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में एआईसीसी प्रभारी (पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) रवि जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एडवोकेट विजय बंसल ने कहा […]
November 15, 2026
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में शनिवार शाम चंडीगढ़-अंबाला रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस ने शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। शनिवार […]
