रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:वायु प्रदूषण में फिर आया उछाल, नई मंडी में 255 पहुंचा एक्यूआई – Air Pollution Spikes Again, Aqi Reaches 255 In New Mandi

November 28, 2026


मुजफ्फरनगर। जनपद में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हवा की गुणवत्ता लगातार उतार-चढ़ाव के बीच खराब स्थिति की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार को औसत एक्यूआई 227 रहा। जबकि सुबह के समय नई मंडी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 दर्ज किया गया, बुढ़ाना मोड क्षेत्र में भी एक्यूआई 242 पर पहुंच गया। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है।

हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से दमा, अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और शाम के समय वातावरण में प्रदूषक तत्वों का असर अधिक दिख रहा है।

स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि प्रदूषण से बचाव के लिए अनावश्यक रूप से खुले में निकलने से बचना चाहिए। सुबह की सैर के लिए प्रदूषण कम होने का समय चुनें और सांस के मरीज नियमित दवाओं का सेवन करते रहें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X