रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:हिस्ट्रीशीटर पिता और सौतेली में ने नहर में फेंका, किशोरी ने पेड़ पकड़कर बचाई जान, हत्या का मुकदमा दर्ज – Muzaffarnagar: History-sheeter Father And Stepmother Accused Of Throwing 15-year-old Girl Into Canal
मुज़फ़्फ़रनगर

यूपी:हिस्ट्रीशीटर पिता और सौतेली में ने नहर में फेंका, किशोरी ने पेड़ पकड़कर बचाई जान, हत्या का मुकदमा दर्ज – Muzaffarnagar: History-sheeter Father And Stepmother Accused Of Throwing 15-year-old Girl Into Canal

November 28, 2026


Muzaffarnagar: History-Sheeter Father and Stepmother Accused of Throwing 15-Year-Old Girl into Canal

जानीखुर्द। टीकरी में गंगनहर पर बना जर्जर हुआ पुल फोटो संवाद

विस्तार

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी को उसके पिता और सौतेली मां पर गंगनहर में फेंकने का आरोप लगा है। किशोरी ने नहर में बहते समय जौली के निकट सूखे पेड़ को पकड़ लिया और शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। मामले में किशोरी के चाचा ने अपने भाई और भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नगला बुजुर्ग से लेकर पहुंचे थे किशोरी को

भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़की निवासी फैसल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसकी दूसरी शादी गांव नगला बुजुर्ग निवासी साया हसीन से हुई है। फैसल की पहली पत्नी से जन्मी 15 वर्षीय बेटी शीबा अपनी सौतेली मां के घर नगला बुजुर्ग में रह रही थी।

शुक्रवार देर शाम फैसल अपनी पत्नी साया हसीन के साथ नगला बुजुर्ग पहुंचा। दोनों शीबा को वहां से लेकर गांव रूड़की की ओर चल दिए। आरोप है कि नगला बुजुर्ग गंगनहर पुल पर पहुंचने के बाद उन्होंने पहले किशोरी का गला दबाने का प्रयास किया और फिर उसे नहर में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: प्रदूषण का कहर: देश के 273 शहरों में मेरठ दूसरे नंबर पर, एक्यूआई 320 पर पहुंचा, स्मॉग से सांस लेने में परेशानी

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X