Noida News:युवाओं को सूची में जोड़ने के निर्देश – Instructions For Adding Young People To The List
ग्रेटर नोएडा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने मंगलवार को नोएडा में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने गौतमबुद्धनगर में पात्र नागरिकों के मतदाता बनने की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। खासतौर पर 18 और 19 वर्ष के युवाओं, पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों और महिलाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह सहित सभी ईआरओ, एईआरओ और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
