रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 59 केंद्र तय – 59 Centre Designated In The District For Upboard Examination

November 26, 2026


59 centre designated in the district for UPBoard examination

ग्रेटर नोएडा (संवाद) । यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए गौतमबुद्ध नगर में करीब 59 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इन केंद्रों पर 42 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विद्यालयों से मिली जानकारी और आपत्तियों पर विचार के बाद केंद्र निर्धारण समिति ने सूची को अंतिम मंजूरी दी है। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। विद्यार्थी, अभिभावक और स्कूल संचालक वेबसाइट पर केंद्रों की जानकारी देख सकते हैं। सूची जारी होने के बाद स्कूलों में परीक्षा संबंधी तैयारियां तेज होंगी। वहीं, विद्यार्थी भी अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी लेकर तैयारी व्यवस्थित कर सकेंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X