शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:धर्मिक पुस्तक की बेअदबी मामले में आप ने उठाए सवाल – Aap Raises Questions In Case Involving The Desecration

November 20, 2026


आप ने की सख्त कानून बनाने की मांग, सबूत मिटाने का लगाया आरोप

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। तिलक नगर क्षेत्र में कथित रूप से एक धार्मिक पुस्तक की बेअदबी के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार और गुरुद्वारा प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने की कोशिश की गई और सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट की गई। उन्होंने इसे दिल्ली के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की गंभीर कोशिश बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।भारद्वाज ने कहा कि यह एक गंभीर आपराधिक कृत्य है। ऐसे मामले में सबूतों से छेड़छाड़ करना या पुलिस को सूचना नहीं देना भी गंभीर अपराध है। घटना की जानकारी मिलने के बाद 17 नवंबर को सिख समुदाय और संगत ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह ने इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने का समय मांगा है। आप ने मांग की है कि पंजाब की तर्ज पर दिल्ली विधानसभा में भी बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X