पानीपत। शहर के कुटानी रोड निवासी कादिर राणा ने दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 21 हजार रुपये का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि पूर्व मेयर सुरेश वर्मा ने पहुंचकर कादिर राणा और उनके परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कादिर राणा ने यह चैंपियनशिप जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इससे जिले का और नाम रोशन हो सके।
इस दौरान उन्होंने कादिर राणा को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर खालिद हुसैन, जाबिर राणा, जफ्फान राणा, अकरम खान, सुरेंद्र कश्यप, प्रदीप और इरफान राणा मौजूद रहे।
48