श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के 19 छात्र-छात्राओं का प्रतिष्ठित पर्यटन एवं यात्रा कंपनी सीता वर्ल्ड ट्रैवल में अंतिम चयन साक्षात्कार के लिए चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों का अंतिम साक्षात्कार 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।इस दौरान कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने छात्रों को साक्षात्कार की तैयारी और उससे जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रभावशाली संवाद कौशल, विषय का व्यावहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व की प्रस्तुति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। चयनित विद्यार्थी पर्यटन विभाग के निदेशक प्रो. राकेश कुमार ढोडी एवं डॉ. अनुराग के साथ विवि के कुलपति से भी मिले और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। संवाद