मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पीलीभीत

Pilibhit News:श्रीमद् भागवत कथा में सुनाया कृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग – The Episode Of The Marriage Of Krishna And Rukmini Was Narrated During The Shrimad Bhagavat Katha

November 17, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 18 Nov 2026 12:53 AM IST

The episode of the marriage of Krishna and Rukmini was narrated during the Shrimad Bhagavat Katha.

बिलसंडा। नगर के शिव मंदिर में आयोजित श्रीभागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला और महारास का वर्णन सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास अमित आनंद ने बताया कि श्रीकृष्ण लीलामृत के महारास में जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ। उन्होंने कहा कि जीव और परमात्मा तत्व ब्रह्म के मिलन को ही महारास कहते है। भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की पुत्री रुक्मिणी के साथ संपन्न हुआ। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X