रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:11.78 ग्राम हेरोइन के साथ फिर पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर – History-sheeter Caught Again With 11.78 Grams Of Heroin

November 29, 2026


पिथौरागढ़। कनालीछीना में पुलिस ने 11.78 ग्राम हेरोइन के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। आरोपी पहले भी तस्करी में कई बार गिरफ्तार हो चुका है।

कनालीछीना के सतगढ़ गांव में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना पर टीम ने एक कार को रोका और चालक सुरौण निवासी सूरज सिंह भंडारी की तलाशी ली। उसके पास 11.78 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सूरज लंबे समय से हेरोइन तस्करी में शामिल था। पूर्व में भी वह मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में जेल जा चुका है। उसकी पत्नी भी हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार हो चुकी है। एसपी ने बताया कि आरोपी की कार को सीज किया गया है।

—

छह ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के भदेलवाड़ा में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने छह ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर भदेलवाड़ा के पास एक युवक अस्कोट निवासी अजय कुमार उर्फ अज्जू की तलाशी ली। उसके पास हेरोइन मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह हेरोइन कहां से लाया इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X