देवा।
कोतवाली पुलिस ने ऑटो में सफर के दौरान महिला के बैग से जेवर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी के जेवर भी बरामद किए हैं। सलारपुर के मजरे सरैंया निवासी सबीना मंगलवार को भयारा मोड़ से ऑटो में सवार होकर घर जा रही थीं। इसी दौरान किसी ने उनका बैग काटकर चांदी की पायल, अंगूठी, नकदी और अन्य जेवर चोरी कर लिए। सीओ आफताब आलम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से मामले का खुलासा किया गया। जांच के बाद लखनऊ के शेखपुरा निवासी राजवीर को गिरफ्तार किया गया है, जो अमरोहा में भी रहता है।