जनता को भ्रमित कर रही सपा :अरुण – Sp Is Misleading The Public: Arun

रायबरेली में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू होते जमुई सांसद अरुण भारती
November 28, 2026

रायबरेली में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया से रूबरू होते जमुई सांसद अरुण भारती
रायबरेली। विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भी प्रदेश में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने के लिए सक्रिय होगी। इसकी शुरुआत सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को पार्टी नेता एवं जमुई के सांसद अरुण भारती ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा पर तीखा हमला बोला। सपा के प्रण पत्र को छलावा पत्र बताते हुए कहा कि पार्टी दलितों के अधिकार और आरक्षण के नाम पर जनता को भ्रमित कर रही है। उत्तर प्रदेश की जनता सपा की असलियत समझ चुकी है। उन्होंने बेरोजगारी भत्ते के वादे पर भी सवाल उठाए।
यूपी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर अरुण भारती ने कहा कि इस पर अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे। उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित तीसरे मोर्चे को भी अप्रासंगिक बताया। सांसद ने दावा किया कि यूपी में एनडीए के घटक दल बिहार की तर्ज पर सीटों का बंटवारा करेंगे। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर चिराग पासवान यूपी में बहुजन और भीम के संकल्प के साथ बड़ा संदेश देंगे।
उधर, एएसपी पवन गौतम और सीओ सदर आशीष निगम ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
November 28, 2026
रायबरेली। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश की चयन परीक्षा शनिवार को आयोजित हुई, जिसमें 2938 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। आवेदन कराने वाले 1061 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिलेभर में बनाए गए 19 केंद्रों में दो घंटे की इस परीक्षा के दौरान कड़ा पहरा रहा। विद्यालय की टीम के साथ […]
November 28, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 28 Nov 2026 12:49 AM IST रायबरेली। उप संचालक चकबंदी विशाल कुमार यादव ने शुक्रवार को हाजीपुर गांव में ही कैंप लगाकर 26 वादों की सुनवाई की। पीठासीन अधिकारी ने सभी पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना। मौके पर ही तथ्यों को समझा और नियमानुसार निर्णय लिया। ग्रामीणों ने इस पहल […]
November 28, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 28 Nov 2026 12:54 AM IST नसीराबाद। छतोह-गांधीनगर मार्ग पर पूरे राजा मजरे गढ़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम आर्यन की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब बच्चा सड़क पार कर रहा था। प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा निवासी […]
