शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:दीयों और ग्रीटिंग कार्ड्स को सजाकर नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा – Activity In School

November 8, 2026


रामपुर बुशहर। दीपावली के अवसर पर शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने मिट्टी के दीयों को आकर्षक रंगों से सजाया और हाथों से सुंदर ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। बच्चों की कलाकृतियों में त्योहार के प्रति उत्साह, मेहनत और अनूठी सोच की झलक देखने को मिली। स्कूल प्रबंधक मधु नेगी ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य सभी को शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X