शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:शिवान में 100 लोगों का जांचा स्वास्थ्य – Blood Donation Camp

November 1, 2026


कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा की शिवान पंचायत में शनिवार को मिशन हैप्पी हार्ट के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। ग्रीनबरी फाउंडेशन नारकंडा और प्लान फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में करीब 100 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिवान पंचायत के प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर बेहद लाभदायक साबित हो रहे हैं। इससे लोगों को सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए दूरदराज के स्वास्थ्य संस्थानों तक जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ती और पंचायत स्तर पर ही सुविधा मिल जाती है। समाजसेवी एवं ग्रीनबरी फाउंडेशन के सदस्य देवराज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस सामाजिक पहल के लिए ग्रीनबरी फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी राजेश गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X