रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:पत्नी-बेटी लापता, साले पर अपहरण का आरोप लगाया – Wife And Daughter Missing; Brother-in-law Accused Of Kidnapping

November 25, 2026


रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच साल की बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति ने अपने साले पर दोनों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

शहर निवासी आसिम ने बताया कि 16 नवंबर को उसकी पत्नी अस्पताल गई थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। आसिम का आरोप है कि उसका साला जलीस उसकी पत्नी और बेटी को अपने साथ ले गया है। 17 नवंबर को पत्नी के फोन से कॉल आई, जिसमें उसने मेरठ में होने और बेटी के साथ होने की जानकारी दी। काफी तलाश के बाद आसिम ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद जलीस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X