रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:भूखंड विवाद में पिता-पुत्र पर प्राथमिकी – Fir Against Father And Son In Land Disputefir Against Father And Son In Land Dispute

November 26, 2026


केमरी। जमीन की खरीद-फरोख्त के बाद भूखंड पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम कोठरा निवासी जीशान ने करीब चार वर्ष पहले खेमपुर निवासी निजामुद्दीन से ग्राम सिमरिया में दो भूखंड खरीदे थे। इनका सौदा नौ लाख 57 हजार 750 रुपये में तय हुआ था और जीशान ने पूरी रकम चेक व नकद से अदा कर दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद निजामुद्दीन और उसके बेटे अजीम ने न्यायालय में बैनामा निरस्तीकरण का वाद दायर किया। उन्होंने चेक अनादरित होने का दावा किया, जबकि जीशान ने इसे गलत बताया। जीशान ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X