रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:मकान सौदे में धोखाधड़ी, दो नामजद समेत चार पर प्राथमिकी – Fraud In A Property Deal; Fir Registered Against Four Individuals, Including Two Named Suspects

November 25, 2026


शाहबाद। मकान का सौदा कर बैनामा न कराने और रुपये वापस न देने के आरोप में दो नामजद समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पीड़ित रऊफ खां मूकबधिर हैं।

रऊफ खां का आरोप है कि करीब दो साल पहले परवेज खां ने उन्हें दस लाख रुपये में मकान बेचने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने परवेज खां और उसके साथियों को बतौर बयाना चार लाख रुपये दिए थे। एक साल बाद बैनामा कराने और शेष छह लाख रुपये देने पर सहमति बनी थी। पीड़ित का आरोप है कि एक साल बाद परवेज खां और गुफरान ने बैनामा नहीं कराया और दबाव बनाने पर मारपीट की। आरोपियों ने आरोपों को झूठा बताया है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X