Rewari News:केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के ओएसडी बनने पर अनिरुद्ध यादव को नंबरदारों ने दी बधाई – Nambardars Congratulated Aniruddh Yadav On His Appointment As Osd To Union Minister Manohar Lal
रेवाड़ी। बाल भवन परिसर में शुक्रवार को नंबरदार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष उदयराज राव नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल के ओएसडी नियुक्त होने पर डॉ. अरविंद यादव के पुत्र अनिरुद्ध यादव को नंबरदारों ने बधाई दी।
जिला अध्यक्ष उदयराज राव ने बताया कि अनिरुद्ध यादव को जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नंबरदारों के प्रति उनके मन में हमेशा सम्मान रहा है और आगे भी रहेगा।
प्रदेशभर के नंबरदारों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
बैठक में नंबरदारों की लंबित मांगों पर भी चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम स्मरण पत्र सीएम विंडो के माध्यम से भेजा जाए। इसके बाद एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री को स्मरण पत्र भेजा गया।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक सतीश, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, धर्मबीर नंबरदार, जसवंत सिंह, जोगेंद्र राव, दयानंद गुर्जर, रूपचंद, सुंदर लाल, विनोद, रविंद्र और कृष्ण नंबरदार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
