Rewari News:रेवाड़ी जंक्शन पर महिला से 20 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, गिरफ्तार – 20 Kg 800 Grams Of Poppy Husk (doda Post) Seized From A Woman At Rewari Junction; She Has Been Arrested
रेवाड़ी। रविवार को पुलिस ने एक महिला को दो बैगों में रखे 20 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के बठिंडा जिले के गांव माही नंगला निवासी परमजीत कौर है।
जीआरपी थाना प्रभारी पीएसआई नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम आरपीएफ क्राइम टीम के साथ स्टेशन पर जांच कर रही थी। इसी दौरान महिला के सामान की तलाशी लेने पर दो बैगों से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि महिला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से डोडा पोस्त लेकर पंजाब के बठिंडा जा रही थी।
पुलिस अब आरोपी महिला से पूछताछ कर नशीले पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी, इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए महिला का पुलिस रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है।
जीआरपी के अनुसार पिछले दो माह में जांच अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के चार मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तस्करी के उद्देश्य से ले जाई जा रही विदेशी शराब का एक मामला भी पकड़ा गया है।
