Rishikesh News:गूलर पुल के पास लगाया साइनबोर्ड – Signboard Installed Near Gular Bridge
ऋषिकेश। एक सप्ताह पहले गूलर में मोटरपुल के पास सड़क दुर्घटना होने के बाद लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल की ओर से साइनबोर्ड लगाए गए हैं। साइनबोर्ड लगाने से वाहन चालकों के लिए रास्ता आसान हो गया है।
17 नवंबर को गूलर में जोशीमठ जा रही टीजीएमओ कंपनी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई स्थान पर लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर गढ़वाल की ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। दुर्घटना के पांच घंटे बाद विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सीसी क्रश बैरियर लगाकर इन पर रिफ्लेक्टर लगाए गए थे। अब विभाग की ओर से उक्त स्थान पर रेडियम का साइनबोर्ड लगा दिया गया है। साइनबोर्ड लगने के बाद वाहन चालकों को आसानी होगी।
