Roorkee News:सफाई कर्मियों और राहगीरों को खिलाई औषधीय खीर – Medicinal Kheer Served To Sanitation Workers And Passersby
सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों की मदद के लिए वैद्य टेक वल्लभ ने पहल की है। उन्होंने सफाईकर्मियों और राहगीरों को औषधि खीर वितरित कर सर्दी से बचाव का संदेश दिया। 24 नवंबर को नगर निगम परिसर में खीर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वैद्य टेक वल्लभ ने स्वयं लोगों को खीर परोसी और सर्दी से बचने के उपाय बताए। इसके बाद 25 नवंबर को भी सुबह राहगीरों और सफाई कर्मियों को औषधि खीर बांटी गई। वैद्य टेक वल्लभ ने बताया कि जड़ी-बूटियों से तैयार इस खीर का सेवन सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में सहायक माना जाता है। उन्होंने लोगों को इसके औषधीय गुणों की जानकारी भी दी। वहीं, सफाई कर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड में सुबह काम के दौरान गर्म खीर मिलना सुखद अनुभव है। उन्होंने वैद्य टेक वल्लभ का आभार जताया। संवाद
