रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:केदारनाथ यात्रा ड्यूटी में जुटे पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित – Police Personnel Deployed For Kedarnath Yatra Duty Were Honored With Certificates Of Commendation

November 25, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के समापन पर जिला पुलिस ने सम्मान समारोह और सामूहिक भोज आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों, यात्रा मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के कार्यों की सराहना की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, संचार, अभिसूचना, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने में पुलिस बल की अहम भूमिका रही। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, प्रतिकूल मौसम और लंबी ड्यूटी के बावजूद पुलिस कर्मियों ने धैर्य, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि यात्रा का सफल संचालन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, आपसी समन्वय और टीम भावना से संभव हुआ है। यात्रा के दौरान अपने कर्तव्यों से बढ़कर सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने भविष्य में भी इसी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ सामूहिक भोज किया। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे और 11 नवंबर को बंद हुए थे। 204 दिनों की यात्रा के दौरान कुल 19,33,138 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

——–

दीपक बिष्ट

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X