फोटो——–
चोपता। तल्लानागपुर की ग्राम पंचायत घिमतोली के ग्वास गांव में छठवें त्रिदिवसीय कार्तिकेय जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 14 से 16 दिसम्बर तक आयोजन होगा। मुख्य आकर्षण 15 दिसम्बर को निकाली जाने वाली भगवान कार्तिकेय की भव्य झांकी होगी। आयोजन के लिए गांव में साफ-सफाई, सजावट, श्रद्धालुओं के स्वागत तथा धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा चोपता मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। वन पंचायत सरपंच धर्मेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि ग्वास गांव में होने वाला कार्तिकेय जन्मोत्सव क्षेत्र की सामूहिक आस्था का उत्सव है। उप प्रधान दीपक सिंह नेगी, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव का ग्रामीणों को शुभारंभ का इंतजार है। संवाद