रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:पाइपलाइन का काम पूरा, सड़क की मरम्मत करना भूली कंपनी – Pipeline Work Completed; Company Forgets To Repair The Road

November 26, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीमंदिर। अमरावती एन्क्लेव पुल के पास पानी की पाइपलाइन जोड़ने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। काम पूरा होने के बाद संबंधित कंपनी ने सड़क को पहले जैसी स्थिति में नहीं किया। इससे जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। अमरावती एन्क्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने पीएमडीए के सीईओ को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत की मांग की है।

एसोसिएशन प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि इस मार्ग से अमरावती एन्क्लेव, डीएलएफ, ट्राइडेंट, हिमशिखा और आसपास के करीब 20 गांवों के हजारों लोग रोजाना गुजरते हैं। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

एसोसिएशन ने उपायुक्त और एनएचएआई की परियोजना कार्यान्वयन इकाई को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी है। प्रधान ने मांग की कि अधिकारी मौके का निरीक्षण कर जल्द सड़क की मरम्मत करवाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X