Rudraprayag News:बेला वार्ड आठ महीने से बंद पड़ीं 25 स्ट्रीट लाइटें – 25 Streetlights In Bela Ward Have Been Non-functional For Eight Months
नीय लोगों को रात में आवागमन के दौरान झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका के वार्ड नंबर तीन बेला में जिला मुख्यालय मार्ग पर पिछले आठ महीनों से अंधेरा छाया हुआ है। यहां पर्यटन विभाग की ओर से वर्ष 2023 में लगाई गई करीब 25 स्ट्रीट लाइटें गई थी जो इन दिनो बंद पड़ी हैं। इससे स्थानीय लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग पर अंधेरा होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। रात के समय वाहन चालकों और राहगीरों को भी दुर्घटना की आशंका रहती है। स्थानीय निवासी चंद्रमोहन नेगी ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए कई बार संबंधित विभागों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने ने स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। पर लाइटों को ठीक नहीं कराया गया है। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर तीन में नगर पालिका की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें संचालित हैं जिन स्ट्रीट लाइटों के बंद होने की शिकायत आ रही है वे पर्यटन विभाग की ओर से लगाई गई हैं। ये लाइटें चौपता-पोखरी मार्ग पर जिलाधिकारी कार्यालय तक लगाई गई हैं। इनका संचालन और रखरखाव नगर पालिका के अधीन नहीं है।
